लखीसराय, अगस्त 17 -- Lakhisharai Ashok Dham Temple Stampede: बिहार में लखीसराय के प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी पर सुबह-सुबह भगदड़ मचने से सात महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। लखीसराय डीएम शैलेंद्र कुमार ने भगदड़ और मृतकों की संख्या की पुष्टि कर दी है। भगदड़ में लगभग दो दर्जन लोग घायल हुए हैं। पांच लोगों को गंभीर हालत में हायर सेंटर भेजा गया है। जल चढ़ाने के लिए सुबह से लोगों की लंबी लाइन लगी थी। कांवड़ियों की कतार के पास ही खेत में एक बिजली का पोल गिरने के बाद वहां करंट फैलने की अफवाह उड़ी, जिसके बाद भगदड़ मच गई। मरने वालों में सभी सात महिलाएं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शोक संवेदना जताते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया ...