लखीसराय, अगस्त 20 -- लखीसराय एक प्रतिनिधि । सावन माह में सुल्तानगंज जाने वाले श्रद्धालुओं और बोल बम कांवरियों की भीड़ के बीच लखीसराय और किऊल रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्लेटफॉर्म पर आरपीएफ और जीआरपी की तैनाती के बावजूद बड़ी संख्या में कांवरिया प्लेटफॉर्म छोड़कर पटरी के बीच पहुंच जा रहे हैं। कई श्रद्धालु जोखिम उठाकर पटरियों के किनारे से ट्रेन पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में कभी भी बड़ा रेल हादसा हो सकता है। हाल ही में किऊल स्टेशन पर एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें दोनों ओर से ट्रेन आने के दौरान प्लेटफॉर्म के बीच मौजूद यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करते देखा गया था। इसके बावजूद प्लेटफॉर्म से नीचे उतरकर पटरियों के बीच पहुंचने वाले यात्रियों को रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था नहीं दिख रही है।...