भागलपुर, अप्रैल 7 -- लखीसराय से मनोज कुमार की रिपोर्ट साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड ने उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए बड़ा कदम उठाया है। कंपनी के महाप्रबंधक (राजस्व) अरविंद कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को सभी बिजली कार्यालयों में उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें बिजली वितरण, आपूर्ति, नए कनेक्शन, स्मार्ट प्री-पेड मीटर, कृषि कनेक्शन तथा पीएम सूर्य घर योजना से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जाएगा। कंपनी ने निर्देश दिया है कि शिविर में प्राप्त सभी शिकायतों का निपटारा 72 घंटे के भीतर सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सभी स्तर के अधिकारी विद्युत अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता और कनीय अ...