भागलपुर, मार्च 21 -- कजरा । एक संवाददाता शुक्रवार की शाम अचानक बदले मौसम ने इलाके में भारी परेशानी खड़ी कर दी। तेज आंधी और बारिश के कारण पीरी बाजार थाना क्षेत्र के लोशघानी सड़क पर 33000 एवं 11000 वोल्ट बिजली लाइन के पोल और तार पर ताड़ का पेड़ गिर गया, जिससे विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। पेड़ गिरने से बिजली के तार गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए, जिसके चलते कजरा एवं अभयपुर पीएसएस से जुड़े क्षेत्रों में शुक्रवार शाम से ही अंधेरा छा गया। बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। घरों के साथ-साथ दुकानों का कामकाज प्रभावित हुआ, वहीं पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं भी प्रभावित रहीं। घटना की जानकारी देते हुए कजरा के जूनियर इंजीनियर जितेन्द्र कुमार ने बताया कि तेज आंधी के कारण ताड़ का पेड़ सीधे बिजली तार पर गिर गया,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.