भागलपुर, जून 22 -- चानन से मनीष कुमार की रिपोर्ट चानन, निज संवाददाता। मननपुर बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर स्थानीय प्रशासन सख्त हो गया है। अतिक्रमित भूमि को मुक्त कराने को लेकर सीओ द्वारा व्यवसायियों को 25 जून तक का अल्टीमेटम दिया गया है। ऐसा नहीं करने पर जेसीबी के माध्यम से दुकान हटा दिया जायेगा। उस परिस्थिति में जेसीबी का खर्च भी दुकानदारों को ही वहन करना होगा। सरकारी जमीनों को अवैध कब्जे से मुक्त कराने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा लगातार जिले में अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत मननपुर बाजार में भी कार्रवाई होना है। हिन्दुस्तान द्वारा इस खबर को कई बार प्रमुखता से प्रकाशित किया गया है। खबर पर जिला प्रशासन द्वारा संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की गई है। 11 जून को प्रशासन मननपुर बाजार से अवैध कब्जा हटाने में जुटा शीर्षक से ख...