भागलपुर, सितम्बर 24 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। लखीसराय पुलिस ने जिले में अपराध नियंत्रण, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पिछले 24 घंटे में विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की। पुलिस की ओर से जारी संक्षिप्त विवरणी के अनुसार इस दौरान कुल 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार हत्या के एक मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। वहीं एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त की गिरफ्तारी हुई। शराब बिक्री एवं परिवहन से जुड़े मामलों में तीन अभियुक्तों को पकड़ा गया, जबकि शराब सेवन के मामले में चार अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। इसके अलावा वारंट के आधार पर एक अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई। अभियान के दौरान पुलिस ने एक वारंट का निष्पादन किया, जबकि 19 अभियुक्तों को रिकॉल के आधार पर मुक्त ...