भागलपुर, अप्रैल 11 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट शहर में धार्मिक आस्था और उत्साह का माहौल बनने जा रहा है। सदर प्रखंड कार्यालय के सामने आगामी 20 अप्रैल 2026 से 28 अप्रैल 2026 तक श्रीश्री 1008 श्री विष्णु महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों एवं बुद्धिजीवियों की एक बैठक आयोजित कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। आयोजक पप्पू योगी ने बताया कि यज्ञ को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन स्थल पर विशाल मंडप का निर्माण किया जा रहा है, वहीं विभिन्न स्थानों पर तोरण द्वार भी बनाए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए बड़े-बड़े झूले, मीना बाजार, जादूघर, मौत का कुआं एवं आकर्षक दुकानों की व्यवस्था भी की जा रही है, जिससे यह आयोजन एक भव्य मेले का रूप लेगा। कार्यक्रम की शुरुआत 20 अप्रैल को प्...