भागलपुर, अप्रैल 16 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट: जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों की एक अपाचे मोटरसाइकिल भी जब्त की है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर विशेष अभियान चलाकर की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि उजले रंग की अपाचे बाइक पर सवार दो युवक देसी शराब लेकर सुरजीचक रामचंद्रपुर मुख्य सड़क से पिपरिया की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए रामचंद्रपुर के समीप सुरजीचक पुल के पास घेराबंदी कर निगरानी शुरू कर दी। कुछ देर बाद संदिग्ध बाइक वहां पहुंची। पुलिस वाहन को देखकर दोनों युवक भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.