लखीसराय : 160 साल बाद भी आधुनिक सुविधाओं से वंचित किऊल जंक्शन
भागलपुर, जून 25 -- अजय कुमार की रिपोर्ट: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। पूर्व मध्य रेलवे के महत्वपूर्ण जंक्शनों में शुमार किऊल जंक्शन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। स्थानीय लोगों और रेल यात्रियों ने स्टेशन पर दो नए फुटओवर ब्रिज के निर्माण के साथ-साथ कई बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई है। प्रस्तावित मांग के अनुसार एक फुटओवर ब्रिज लखीसराय की ओर से दिल्ली एंड में तथा दूसरा हावड़ा एंड के अंतिम छोर पर बनाया जाए, ताकि यात्रियों को प्लेटफॉर्म बदलने में सुविधा हो और भीड़ का दबाव कम हो सके। वर्ष 1864 में स्थापित किऊल जंक्शन गया, पटना, भागलपुर, बरौनी और हावड़ा रेल मार्गों को जोड़ने वाला पूर्व मध्य रेलवे का प्रमुख जंक्शन है। प्रतिदिन हजारों यात्रियों की आवाजाही के बावजूद स्टेशन आज भी कई मूलभूत स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.