लखीसराय : 13 जून तक चलेगा अल्पसंख्यक ऋण वसूली शिविर
भागलपुर, जून 11 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट: मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना, एनएमडीएफसी टर्म लोन योजना तथा मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक शिक्षा ऋण योजना के तहत वितरित ऋण राशि की वसूली में तेजी लाने के उद्देश्य से जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय, लखीसराय द्वारा विशेष ऋण वसूली शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सोमवार से प्रारंभ होकर 13 जून तक जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय परिसर में संचालित होगा। शिविर में बड़ी संख्या में लाभुक पहुंचकर अपने ऋण संबंधी बकाये की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं तथा भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य ऋणधारकों को बकाया राशि जमा करने के लिए प्रेरित करना तथा समय पर ऋण चुकौती सुनिश्चित करना है। यह भी पढ़ें- लखीसराय : 13 जून तक चलेगा अल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.