लखीसराय : हेलमेट पहनें, सुरक्षित रहें: सड़कों पर चला सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान
भागलपुर, अगस्त 1 -- लखीसराय से मनीष कुमार की रिपोर्ट सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को जिला प्रशासन के निर्देश पर शहर के विद्यापीठ चौक एवं जेल मोड़ पर विशेष हेलमेट जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी, एमवीआई तथा परिवहन विभाग की टीम ने किया। इस दौरान दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के महत्व, सुरक्षित वाहन संचालन और सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने वाहन चालकों से आईएसआई मानक का हेलमेट पहनने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने तथा सभी यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। साथ ही आम लोगों को सड़क पर सतर्क रहने और स्वयं के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का संदेश भी दिया गया। जिला पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.