भागलपुर, दिसम्बर 20 -- लखीसराय । एक प्रतिनिधि जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग लगातार सख्ती और जागरूकता दोनों पर जोर दे रहा है। शनिवार को एनएच-80 बाइपास मोड़ के समीप विशेष वाहन जांच सह हेलमेट वितरण अभियान चलाया गया। इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी मुकुल पंकज मणि एवं एमवीआई प्रतीक कुमार स्वयं मौजूद रहे और अभियान की निगरानी की। अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में लगभग 80 प्रतिशत दोपहिया वाहन चालक हेलमेट पहनकर चल रहे हैं, जो एक सकारात्मक संकेत है। तीन अलग-अलग स्थानों पर निरीक्षण के दौरान यह देखा गया कि यदि 20 लोग गुजरते हैं, तो उनमें से 3 से 4 लोग बिना हेलमेट के वाहन चलाते पाए जा रहे हैं। शेष अधिकांश लोग यातायात नियमों का पालन कर रहे हैं। हालांकि, अभी भी शत-प्रतिशत अनुपालन के लिए सुधार की आवश्यकता है, जिसे जल्द पूरा किया जाएगा। अभिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.