भागलपुर, मार्च 23 -- चानन, निज संवाददाता। चानन थाना क्षेत्र के भंडार गांव में रविवार की देर रात चोरों द्वारा महिला को हथियार सटाकर घर से लाखों रुपये के समान चोरों ने चूरा लिया। बताया जा रहा है कि चोरों द्वारा महिला के साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक भंडार निवासी बाबूलाल पंडित के घर में घुसकर चोर चोरी कर रहा था तभी उनके पुत्रबधु कोमल देवी की नींद खुल गई। कोमल द्वारा जब चोरी का विरोध किया गया, तो नकावपोष अपराधियों ने हथियार के बल पर महिला को कब्जे में ले लिया और घर में रखे संदूक को तोड़कर उसमें रखे नकदी करीब एक लाख रुपये के अलावा दो लाख से ज्यादा के जेबर को चूरा लिया, इस दौरान महिला के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया। पीड़ित महिला ने बताया कि घटना के वक्त मेरे ससूर जमुई में इलाज करा रहे थे, घर में अकेली थी। चोरों द्वारा ह...