भागलपुर, अप्रैल 18 -- लखीसराय से संतोष कुमार की रिपोर्ट सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में शनिवार को मां बाला त्रिपुर सुंदरी रक्तदान समूह ने बड़हिया के पूर्व थानाध्यक्ष स्व चंदन कुमार एवं डुमरी के समाजसेवी स्व अनुज सिंह उर्फ पिंटू के स्मृति में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें शादी के 10 वें सालगिरह के उपलक्ष्य में बड़हिया निवासी शशिकांत झा सहित कुल पांच लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। मां बाला त्रिपुर सुंदरी रक्तदान समूह संचालक रोशन कुमार सिंह ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान दिवंगत समाजसेवी और थानाध्यक्ष के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। इसके बाद उपस्थित लोगों को रक्तदान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दिया ग...