भागलपुर, मार्च 20 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि । सबका सम्मान, जीवन आसान कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जिले भर के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में जनता की समस्याएं सुनी गईं। इस पहल का उद्देश्य आम लोगों की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना और प्रशासन को सीधे जनता से जोड़ना है। इसी क्रम में डीएम मिथिलेश मिश्र ने अपने कार्यालय कक्ष में पहुंचे 50 से अधिक फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। फरियादियों ने भूमि विवाद, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, प्रमाण पत्र, बिजली, पेयजल, सड़क, आवास तथा अन्य जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर आवेदन सौंपे। डीएम ने प्राप्त आवेदनों का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और मामलों के शीघ्र निष्पादन पर जोर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.