भागलपुर, मार्च 23 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । सदर अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ पीडियाट्रिक्स की पढ़ाई शुरू करने की दिशा में पहल तेज हो गई है। इसके तहत डीएनबी डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड कोर्स संचालन की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अस्पताल परिसर में डीएनबी क्लास, लाइब्रेरी, डीएनबी डायरेक्टर कक्ष व कार्यालय संचालन के लिए अलग-अलग कक्ष को चिन्हित कर लिया गया है। सीएस डॉ. जयप्रकाश सिंह ने बताया कि सदर अस्पताल में आवश्यक शैक्षणिक वातावरण तैयार करने के लिए आधारभूत संरचना को सुदृढ़ किया जा रहा है। इसी क्रम में सदर अस्पताल परिसर में संचालित एनसीडी नॉन कम्युनिकेबल डिजीज सभागार एवं कार्यालय को वहां से हटाकर सिविल सर्जन कार्यालय में शिफ्ट किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब एनसीडी सभागार व कार्यालय का नया ठिकाना सीएस कार्यालय परिसर को ब...