भागलपुर, जून 11 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट: अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के अंतर्गत बिहार प्रदेश इकाई द्वारा संचालित संस्कार ही धरोहर कार्यक्रम के तहत गुरुवार को पुरानी बाजार स्थित रिलायंस क्लब में बच्चों के बीच संस्कार, नैतिक शिक्षा एवं ज्ञानवर्धन को लेकर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों एवं सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ना था। कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवी ओम प्रकाश डोलिया, विजय बांका एवं संजय बांका ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद उपस्थित महिलाओं एवं बच्चों ने सामूहिक रूप से संस्कार, अनुशासन और सामाजिक दायित्वों के निर्वहन की शपथ ली। यह भी पढ़ें- कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन इसके उपरांत मंत्रोच्चार के साथ भगवान गणेश की वंदना ...