लखीसराय : संदिग्ध वाहनों व लोगों की सघन जांच
भागलपुर, अगस्त 3 -- लखीसराय से मनीष कुमार की रिपोर्ट लखीसराय, एक प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देश पर जिले में विगत रात्रि मद्य-पदार्थों एवं प्रतिबंधित वस्तुओं के परिवहन पर रोक लगाने तथा अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से विशेष 'रोको-टोको अभियान' चलाया गया। अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने प्रमुख चौक-चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग कर संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं सामानों की सघन जांच की।जांच के दौरान दोपहिया, चारपहिया एवं अन्य वाहनों की तलाशी ली गई। पुलिस ने वाहन चालकों से आवश्यक दस्तावेजों की जांच करने के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी। अभियान का मुख्य उद्देश्य अवैध शराब, मादक पदार्थों एवं अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं के परिवहन पर प्रभावी रोक लगाना तथा आपराधिक गतिविधियों पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.