भागलपुर, फरवरी 27 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। हलसी थाना कांड संख्या-17/25 के नामजद अभियुक्त शिवसोना निवासी मनीष कुमार, पिता मकेश्वर यादव, के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई शुक्रवार को की गई। बताया गया कि न्यायालय द्वारा 23 दिसंबर 2025 को बीएनएसएस की धारा-85 के अंतर्गत कुर्की अधिपत्र जारी किया गया था। इसके आलोक में 26 फरवरी 2026 को कुर्की की तिथि निर्धारित कर दंडाधिकारी के रूप में प्रमोद कुमार मंडल, वरीय सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, हलसी की प्रतिनियुक्ति की गई थी। हालांकि निर्धारित तिथि को कार्रवाई संपन्न नहीं हो सकी और एक दिन बाद पुलिस की मदद से पुनः शुक्रवार को कुर्की की कार्रवाई की गई। प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी ने हलसी थानाध्यक्ष के साथ समन्वय स्थापित कर विधि-व्यवस्था बनाए रखते हुए आवश्यक सुरक्षात्मक एवं निरोधात्मक कार्रवाई की। पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.