लखीसराय : शहीद भगत सिंह एंड क्लब ने मनाया 95वां शहादत दिवस
भागलपुर, मार्च 23 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि। स्थानीय नया बाजार स्थित कॉम पंचानंद नगर (वार्ड 21) में शहीद भगत सिंह एंड क्लब (एसबीएस एंड क्लब) के प्रधान कार्यालय में भारत के महान सपूतों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का 95वां शहादत दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने उन वीरों को याद किया, जिन्होंने 23 मार्च 1931 को लाहौर सेंट्रल जेल में 'मेरा रंग दे बसंती चोला' गाते हुए हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूम लिया था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्लब के संस्थापक सह अध्यक्ष सुनील कुमार ने वर्तमान राजनीतिक और सामाजिक स्थिति पर गहरा क्षोभ व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज की राजनीति सिर्फ जाति और धर्म के इर्द-गिर्द सिमट कर रह गई है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या शहीदों ने इसी दिन के लिए कुर्बानी दी थी? सुनील कुमार ने आगे कहा, आज बे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.