भागलपुर, फरवरी 4 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और अतिक्रमण से निजात दिलाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। जिलाधिकारी के स्पष्ट निर्देश के बाद शहीद द्वार पुल के नीचे अब किसी भी प्रकार का ठेला या अस्थायी दुकान नहीं लगेगा। बुधवार को इसी आदेश के अनुपालन में यातायात पुलिस और नगर परिषद के कर्मियों द्वारा संयुक्त रूप से सघन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान शहीद द्वार पुल के नीचे लगे ठेले, गुमटी एवं अन्य अस्थायी दुकानों को हटाया गया। प्रशासन की कार्रवाई से क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य हो गई। नगर परिषद के कर्मियों ने मौके पर मौजूद दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि भविष्य में पुल के नीचे या आसपास किसी भी हाल में दुकान या ठेला नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.