भागलपुर, अप्रैल 11 -- लखीसराय से मनोज कुमार की रिपोर्ट जिले में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए चलाए जा रहे विशेष मद्य निषेध अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। अलग अलग थाना क्षेत्रों में की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने शराब के कारोबार और सेवन में शामिल 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान देसी चुलाई शराब के साथ साथ विदेशी शराब और बीयर की खेप भी बरामद की गई है।मेदनीचौकी थाना की पुलिस ने वंशीपुर चंद्रटोला में छापेमारी कर गुड्डु कुमार को 8 लीटर चुलाई शराब बेचते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। तथा किऊल स्टेशन के पास सघन चेकिंग के दौरान समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम निवासी छोटू कुमार को दबोचा गया। उसके पास से 14.700 लीटर विदेशी शराब और बीयर बरामद की गई है। सूर्यगढ़ा थाना स्थित अलीनगर गावं में पुलिस ने छापेमारी कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.