भागलपुर, मई 2 -- कजरा (लखीसराय) से वैदेही शरण की रिपोर्ट बिहार में लागू शराबबंदी कानून को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। सामाजिक संगठन आवाज-ए-सिरीश शांडिल्य के संस्थापक सह अध्यक्ष एडवोकेट सिरीश कुमार शांडिल्य ने राज्य सरकार के हालिया रिपोर्ट कार्ड पर सवाल उठाते हुए इसकी निष्पक्षता और प्रभावशीलता पर गंभीर चिंताएं जाहिर की हैं। शांडिल्य ने बताया कि बिहार मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 का रिपोर्ट कार्ड जारी किया गया है। इसमें वर्ष 2016 से 31 मार्च 2026 तक शराबबंदी कानून के तहत कुल 11,37,731 मामले दर्ज किए गए हैं। 5,60,639 मामले मद्यनिषेध विभाग द्वारा दर्ज किए गए। 5,77,092 मामले पुलिस द्वारा दर्ज हुए। वहीं कुल 17,18,058 लोगों की गिरफ्तारी हुई। 4.83 करोड़ लीटर देशी-विदेशी शराब भी जब्त किए गए।4.73 करोड़ लीटर श...