भागलपुर, सितम्बर 2 -- लखीसराय से मनीष की रिपोर्ट कजरा। जिले के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए सेवाकालीन प्रशिक्षण में शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी), पटना ने ई-शिक्षाकोष के माध्यम से टैग किए गए शिक्षकों की प्रशिक्षण में अनिवार्य उपस्थिति को लेकर जिला शिक्षा अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किया है। यह भी पढ़ें- लखीसराय : ई-शिक्षाकोष प्रशिक्षण में शत-प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य, अनुपस्थित शिक्षकों पर होगी कार्रवाईप्रशिक्षण के लिए दिशा-निर्देश एससीईआरटी के निदेशक की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के आलोक में सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों को सतत व्यावसायिक विकास के तहत सेवाकालीन प्रशिक्षण ई-शिक्षाकोष के माध्यम से दिया जा रहा...