भागलपुर, मार्च 28 -- लखीसराय। एक प्रतिनिधि शनिवार को मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा की अध्यक्षता में विधि-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण को और सुदृढ़ बनाने को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संपन्न हुई, जिसमें विभिन्न जिलों के वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक के दौरान जिले में विधि-व्यवस्था की वर्तमान स्थिति, अपराध नियंत्रण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों तथा उनकी प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। आयुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सतत निगरानी और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही पुलिस थानों में अधिष्ठापित सीसीटीवी कैमरों के संचालन, रखरखाव और उनकी कार्यशीलता पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में यह निर्देश दिय...