लखीसराय : वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच, गश्ती व्यवस्था का भी लिया गया जायजा
भागलपुर, जून 11 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट: जिले में अपराध नियंत्रण तथा मद्य-पदार्थों एवं प्रतिबंधित वस्तुओं के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से विगत रात्रि पुलिस द्वारा विशेष रोको-टोको अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं वस्तुओं की सघन जांच की गई। रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने प्रमुख चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्रों तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान आने-जाने वाले वाहनों की तलाशी ली गई तथा चालकों एवं यात्रियों से आवश्यक पूछताछ की गई। अभियान का मुख्य उद्देश्य शराब, नशीले पदार्थों एवं अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं के अवैध परिवहन को रोकना तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना था। इसके साथ ही पुलिस पदाधिकारियों द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.