भागलपुर, दिसम्बर 9 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत औरे गांव में मंगलवार को धान फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण डीएम मिथिलेश मिश्र ने किया। निरीक्षण के दौरान डीएम स्वयं खेत में उतरे और हाथ में काचीया लेकर धान की फसल की कटाई की। अधिकारियों और किसानों की मौजूदगी में डीएम के इस कदम ने किसानों में उत्साह का माहौल बना दिया। इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी कुंदन कुमार भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि धान उत्पादन का वैज्ञानिक तरीके से आकलन करने के लिए फसल कटनी प्रयोग किया जाता है। इसके अंतर्गत गांव में ऐसी खेत का चयन किया जाता है जहाँ धान की फसल की गुणवत्ता बेहतर हो। चयनित खेत में एक निर्धारित क्षेत्र (एरिया प्लॉट) की फसल को काटकर माप और वजन की प्रक्रिया पूरी की जाती है।जिला कृषि पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि इस पद्धति से यह अनुमान लगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.