भागलपुर, फरवरी 26 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के विभिन्न गांवों तथा आसपास के जिलों की करीब 500 महिलाएं लोन दिलाने के नाम पर ठगी का शिकार हो गईं। जानकारी के अनुसार प्रत्येक महिला से 5,000 की राशि ली गई जिससे कुल ठगी की रकम लगभग 25 लाख तक पहुंचने का अनुमान है। इस घटना से नाराज महिलाओं ने जेल के पीछे दामोदरपुर मोड़ स्थित बाईपास सड़क को बांस-बल्ला लगाकर करीब एक घंटे तक जाम कर दिया जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहर के नया बाजार निवासी ओम साव के मकान में लक्ष्मी कैपिटलसर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड नामक एक कंपनी ने अपना अस्थायी कार्यालय खोला था। कंपनी के प्रतिनिधियों ने क्षेत्र की महिलाओं को सामूहिक लोन देने का झांसा दिया और उन्हें समूह बनाकर जोड़ा। महिलाओं को भरोसा दिलाया गया कि बहुत जल्द उन्हें 1.5 लाख ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.