भागलपुर, सितम्बर 9 -- लखीसराय से मनीष की रिपोर्ट लखीसराय। समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार के निर्देश पर जिला प्रोग्राम कार्यालय लखीसराय के तत्वावधान में बुधवार को नौवें राष्ट्रीय पोषण माह का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित मंत्रना कक्छ में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार, एडीएम नीरज कुमार, डीपी आरओ पम्मी कुमारी, उप समाहरता रवि कुमार, स्वस्थ विभाग से ए के भारती द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय पोषण माह के उद्देश्यों और कुपोषण को दूर करने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की गई। समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पोषण के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण पर विशेष जोर दिया गया। यह भ...