लखीसराय : लखीसराय बायपास आरओबी मामले में संवेदक को ब्लैक लिस्ट करने की अनुशंसा
भागलपुर, मई 21 -- लखीसराय से मनीष कुमार की रिपोर्ट: लखीसराय बायपास स्थित रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) में पाई गई गंभीर संरचनात्मक क्षति के बाद पथ निर्माण विभाग ने संबंधित संवेदक को ब्लैक लिस्ट करने की अनुशंसा की है। इस संबंध में मुख्य अभियंता, दक्षिण, पथ निर्माण विभाग, बिहार पटना द्वारा अभियंता प्रमुख (कार्य प्रबंधन) को पत्र भेजकर कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। मामला जन सुरक्षा से जुड़ा होने के कारण विभाग ने इसे अत्यंत गंभीर माना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल, लखीसराय द्वारा एनएच-80 और एसएच-08 को जोड़ने वाले लखीसराय बायपास आरओबी में संरचनात्मक क्षति की सूचना दी गई थी। इसके बाद बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के तत्वावधान में आईआईटी पटना से पुल का निरीक्षण कराया गया। निरीक्षण रिपोर्ट में पुल के गर्डर में "शियर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.