भागलपुर, मार्च 7 -- लखीसराय । एक प्रतिनिधि जिले में अपराध नियंत्रण तथा अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से शुक्रवार की रात विशेष अभियान चलाया गया। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा 'रोको-टोको अभियान' के तहत वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच की गई। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने मुख्य सड़कों, चौक-चौराहों तथा संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग कर वाहनों को रोककर उनकी तलाशी ली। इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों के कागजातों की जांच के साथ-साथ उनमें मौजूद लोगों से पूछताछ भी की गई। पुलिस का मुख्य उद्देश्य मद्य-पदार्थों एवं अग्नेयास्त्रों के अवैध आयात-निर्यात पर रोक लगाना तथा संभावित आपराधिक गतिविधियों को पहले ही रोकना था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ यह अभियान चलाया गया, जिसमें थाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.