भागलपुर, अप्रैल 23 -- लखीसराय : रोको-टोको अभियान तेज, रात्रि गश्ती के दौरान सघन जांच, अपराध नियंत्रण पर जोर लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट:जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देशानुसार मद्य पदार्थों एवं अग्नेयास्त्रों के अवैध आयात-निर्यात को रोकने के लिए रात्रि गश्ती के दौरान रोको-टोको अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने देर रात तक सघन जांच अभियान चलाया। सड़क पर चलने वाले संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों को रोककर उनकी तलाशी ली गई तथा आवश्यक पूछताछ की गई। यह भी पढ़ें- अपराध नियंत्रण को लेकरपुलिस ने चलाया विशेष अभियान पुलिस द्वारा वाहनों के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य आवश्यक दस्...