भागलपुर, मार्च 16 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले में अपराध नियंत्रण तथा मद्य-पदार्थों और अवैध अग्नेयास्त्रों के आयात-निर्यात पर रोक लगाने के उद्देश्य से रविवार की रात विशेष 'रोको-टोको अभियान' चलाया गया। इस दौरान रात्रि गश्ती के साथ विभिन्न प्रमुख सड़कों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस द्वारा वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के कई थाना क्षेत्रों में एक साथ अभियान चलाया गया। अभियान के तहत मुख्य चौक-चौराहों, राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों के साथ-साथ ग्रामीण सड़कों पर भी बैरिकेडिंग कर वाहनों को रोककर जांच की गई। पुलिस कर्मियों ने चार पहिया और दो पहिया वाहनों की तलाशी ली तथा यात्रियों से आवश्यक पूछताछ भी की। जांच के दौरान वाहनों के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस और संदिग्ध सामग्री की विशेष रूप से जांच क...