भागलपुर, मई 23 -- लखीसराय से मनीष कुमार की रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देशानुसार जिले में अपराध नियंत्रण एवं मद्य-पदार्थों तथा अग्नेयास्त्रों के अवैध आयात-निर्यात पर रोक लगाने के उद्देश्य से विशेष "रोको-टोको अभियान" चलाया गया। अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं वस्तुओं की सघन जांच की गई। पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रमुख चौक-चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर वाहन जांच अभियान चलाकर आने-जाने वाले वाहनों की तलाशी ली गई। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखते हुए लोगों से पूछताछ भी की गई। पुलिस ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य अवैध शराब, हथियारों की तस्करी तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। अधिकारियों ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आ...