भागलपुर, मार्च 26 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। रामनवमी पर्व को लेकर शहर में उत्साह चरम पर है। गुरुवार को शहर के विभिन्न मंदिरों और घरों में ध्वज स्थापना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पर्व को शांतिपूर्ण और श्रद्धापूर्वक मनाने को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है और लोग पूजा सामग्री की खरीदारी में जुटे हुए हैं। शहर के प्रमुख बाजारों में कच्चे बांस की बिक्री जोरों पर है। श्रद्धालु बजरंगबली के ध्वज के लिए बांस खरीदते नजर आ रहे हैं। मान्यता के अनुसार कई लोग पूरे बांस पर कपड़ा चढ़ाकर ध्वज स्थापित करते हैं, जिसके चलते कपड़े की दुकानों पर भी अच्छी खासी भीड़ देखी जा रही है। इसके अलावा पताका, सुतली (रस्सी) और अन्य पूजन सामग्रियों की भी जमकर खरीदारी हो रही है। वहीं रामनवमी को लेकर मिठाई दुकानों में भी चहल-पहल बढ...