भागलपुर, अप्रैल 4 -- सूर्यगढ़ा। निज प्रतिनिधि स्थानीय कजरा -सूर्यगढ़ा संपर्क सड़क के तीन मुहानी स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित राम धुनी का समापन हो गया। मुस्तफापुर के जयराम सिंह ने बताया कि पिपरिया प्रखंड के मोहनपुर के शंकर शर्मा तथा टोरलपुर के सदानंद महतो की अगुवाई में यह संकीर्तन किया गया। हवन कुंड को सड़क किनारे बनाने से दिक्कत है। जयराम सिंह ने माणिकपुर पुलिस से गड्ढे को भरा देने का अनुरोध किया है। यात्रियों को कठिनाई हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...