भागलपुर, मार्च 23 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। बढ़ती महंगाई को देखते हुए मोटिया-पल्लेदार संघ द्वारा लोडिंग एवं अनलोडिंग दर में वृद्धि की मांग पर रविवार की रात एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। यह बैठक बड़ी दुर्गा स्थान स्थित कार्यालय में लखीसराय चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विकास कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में स्थानीय व्यवसायियों एवं अनुमंडलीय मोटिया-पल्लेदार संघ के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और सर्वसम्मति से मजदूरी दर में वृद्धि पर निर्णय लिया गया। बैठक में यह तय किया गया कि पूर्व की भांति हर तीन वर्ष पर 20 प्रतिशत की दर से भाड़ा वृद्धि की परंपरा को जारी रखा जाएगा। इसी के तहत वर्तमान परिस्थितियों और महंगाई के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए मजदूरी दर में 20 प्रतिशत की वृद्धि को स्वीकृति दी गई। नई दरें आगामी 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होंगी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.