लखीसराय : मीडिया मॉनिटरिंग सह मीडिया प्रबंधन कोषांग का गठन, फेक न्यूज पर होगी त्वरित कार्रवाई
भागलपुर, जुलाई 22 -- अजय कुमार की रिपोर्ट लखीसराय। मुख्य सचिव बिहार पटना के पत्रांक-1425, दिनांक 10 जुलाई 2026 के आलोक में जिला प्रशासन ने सरकार से संबंधित समाचारों, जन प्रतिक्रियाओं तथा सोशल मीडिया गतिविधियों की सतत निगरानी के लिए मीडिया मॉनिटरिंग सह मीडिया प्रबंधन कोषांग का गठन किया है। जिला पदाधिकारी ने इसे सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने का निर्देश दिया है। गठित कोषांग के अध्यक्ष उप विकास आयुक्त होंगे। इसके सदस्य के रूप में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) तथा जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शामिल किए गए हैं। वहीं वरीय उपसमाहर्ता शशि कुमार को कोषांग का नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: मीडिया मॉनिटरिंग सह मीडिया प्रबंधन कोषांग का गठन, फेक न्यूज पर होगी त्वरित कार्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.