भागलपुर, मार्च 20 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। बिहार दिवस के अवसर पर जिले में कार्यक्रमों को उत्साह के साथ मनाने को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम ने विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किया है। शिक्षा विभाग की ओर से 22 और 23 मार्च को प्रभात फेरी तथा साइकिल रैली आयोजित की जाएगी, जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। इसको लेकर संबंधित विद्यालय प्रधानों, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों और शिक्षा विभाग के कर्मियों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार 23 मार्च को प्रातः 6:00 बजे केआरके मैदान लखीसराय से गांधी मैदान लखीसराय तक साइकिल रैली निकाली जाएगी। इस रैली में उच्च विद्यालय हसनपुर, श्री दुर्गा उच्च विद्यालय लखीसराय, श्री दुर्गा बालिका उच्च विद्यालय लखीसराय, केआरके उच्च विद्यालय लखीसराय, महिला विद्या मंदिर उच्च ...