भागलपुर, अप्रैल 1 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले के दामोदरपुर जेल के पीछे गांव में बाबा चौहरमल एवं मां दुर्गा की प्रतिमा प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर धार्मिक माहौल भक्तिमय हो उठा है। इस अवसर पर बुधवार को भव्य कलशयात्रा एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यात्रा गांव से प्रारंभ होकर एसपी आवास होते हुए नगर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण कर पुनः अपने गांव पहुंची। इस धार्मिक आयोजन में 501 कन्याओं ने सिर पर कलश लेकर भाग लिया, जो पूरे आयोजन का मुख्य आकर्षण रहा। श्रद्धालुओं ने पूरे रास्ते जयकारों और भजन-कीर्तन के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कलश यात्रा के साथ ही देव आगमन का कार्यक्रम भी संपन्न हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह और आस्था का माहौल देखने को मिला। आयोजकों द्वारा बताया गया कि इस अवसर पर 24 घंटे ...