लखीसराय : बड़ी कार्रवाई: हड़ताल और अनुपस्थिति पर 15 पंचायत सचिव निलंबित
भागलपुर, मई 20 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट लखीसराय। जिले में लगातार अनुपस्थित रहने और हड़ताल पर रहने वाले 15 पंचायत सचिवों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। जिला पदाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी संबंधित पंचायत सचिवों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही निलंबन अवधि के दौरान उनके मुख्यालय भी निर्धारित कर दिए गए हैं। प्रशासन के अनुसार पंचायत सचिवों की अनुपस्थिति से कई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य प्रभावित हो रहे थे। जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने, राशन कार्ड से जुड़े कार्य, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का संचालन, मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन सहित पंचायत स्तर के नियमित प्रशासनिक कार्य बाधित हो रहे थे। यह भी पढ़ें- लखीसराय: बड़ी कार्रवाई: हड़ताल और अनुपस्थिति पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.