भागलपुर, मार्च 9 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहर में बिजली विभाग द्वारा बकाया बिजली बिल की वसूली को लेकर अभियान तेज कर दिया गया है। कार्यपालक अभियंता के निर्देश पर बिजली कर्मियों की टीम घर-घर जाकर बकाया राशि की वसूली कर रही है। साथ ही जो उपभोक्ता बार-बार सूचना के बावजूद बिजली बिल जमा नहीं कर रहे हैं, उनके बिजली कनेक्शन भी काटे जा रहे हैं। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में अभी भी बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं पर बिजली बिल का बकाया है। इससे विभाग को राजस्व का नुकसान हो रहा है और बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर भी असर पड़ता है। इसी को देखते हुए विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए वसूली अभियान को तेज कर दिया है। शहर के विभिन्न मोहल्लों में बिजली कर्मियों की टीम पहुंचकर बकाया उपभोक्ताओं से बिल जमा करने की अपील कर रही है। कई स्थानों पर उपभोक्ताओं ने ...