भागलपुर, मार्च 9 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित अंबेडकर सभा भवन में सोमवार को फार्मर रजिस्ट्री कार्य की समीक्षा बैठक की गई। इस समीक्षा बैठक में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के किसान सलाहकार तथा कोआर्डिनेटर शामिल थे। इस अवसर पर डीएम मिथिलेश मिश्र और सूर्यगढ़ा विधायक रामानंद मंडल तथा जिला बीससूत्री उपाध्यक्ष दीपक कुमार, प्रखंड बीससूत्री के कुमोद कुमार तथा अन्य कृषि पदाधिकारियों ने भाग लिया। जिला कृषि पदाधिकारी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी तथा प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। विधायक ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री होने से किसानों को बराबर फायदा मिलता रहेगा। डीएम ने कर्मियों को निर्देश देते हुए जल्द से जल्द फार्मर रजिस्ट्री का कार्य पूर्ण करने के लिए कहा। इसके साथ क्षेत्रीय विधायक और डीएम ने फार्मर रजिस्ट...