लखीसराय : फर्जी तरीके से आधार में उम्र बदलने वाला साइबर कैफे संचालक गिरफ्तार
भागलपुर, सितम्बर 3 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। लखीसराय थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव में साइबर कैफे की आड़ में फर्जी दस्तावेज तैयार करने और आधार कार्ड में छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान दामोदरपुर वार्ड नंबर एक निवासी अवधेश पासवान के पुत्र कुश कुमार के रूप में हुई है।
गिरफ्तारी और बरामदगी पुलिस ने उसके साइबर कैफे से अलग-अलग लोगों के 15 आधार कार्ड समेत कई आपत्तिजनक दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। लखीसराय थाना को सूचना मिली कि दामोदरपुर में संचालित कुश इंटरप्राइजेज साइबर कैफे में फर्जी दस्तावेज तैयार किए जाते हैं। सूचना से वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराने के बाद पुलिस टीम ने साइबर कैफे में छापेमारी की। तलाशी के दौरान 15 अलग-अलग व्यक्तियों के आधार कार्ड, आधार कार्ड की छायाप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.