लखीसराय : पुलिस अधीक्षक ने सुनी लोगों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश
भागलपुर, जून 11 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट: गुरुवार को पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने पुलिस कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, मारपीट, पारिवारिक विवाद, पुलिस कार्रवाई से संबंधित शिकायतों सहित अन्य मामलों को लेकर लोगों ने अपनी बातें पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं। पुलिस अधीक्षक ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित थानाध्यक्षों को आवश्यक कार्रवाई करने तथा शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान पुलिस की प्राथमिकता है और किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखा जाए। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए पुलिस अधीक्षक न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.