भागलपुर, जून 22 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट जिले में नई सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) डीलर अनुज्ञप्ति बहाली प्रक्रिया रद्द किए जाने के विरोध में सोमवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थी समाहरणालय परिसर पहुंचे और जिला प्रशासन के निर्णय पर नाराजगी जताई। सही पहले अनुमंडल कार्यालय पहुंचे जहाँ आवेदन देने के बाद धरना स्थल पहुंचे जहाँ विरोध किया। प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि पूरी चयन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद बिना स्पष्ट एवं ठोस कारण बताए बहाली को निरस्त कर दिया गया, जिससे सैकड़ों आवेदकों का भविष्य अधर में लटक गया है। अभ्यर्थियों ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों के तहत नए पीडीएस डीलरों के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। आवेदनकर्ताओं की संख्या अधिक होने के कारण आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि भी बढ़ाई गई थी। ...