भागलपुर, अप्रैल 13 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पिपरिया थाना कांड संख्या 28/26 दिनांक 12 अप्रैल 2026 के अंतर्गत संध्या करीब 20:30 बजे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, लाल दियारा से करारी पिपरिया जाने वाले कच्चे रास्ते पर गश्ती के दौरान पुलिस ने संदिग्ध स्थिति में एक युवक को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से कुल 4 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान चंद्रमौली कुमार (उम्र 20 वर्ष), पिता सूरज भगत, निवासी करारी पिपरिया के रूप में की गई है। पुलिस ने मौके पर ही युवक को गिरफ्तार कर थाना लाया, जहां उसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पूछत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.