भागलपुर, अगस्त 26 -- लखीसराय से मनीष कुमार कुमार का रिपोर्ट लखीसराय। पिपरिया थाना क्षेत्र के वलीपुर गांव में मंगलवार को पानी में डूबने से 50 वर्षीय किसान ललन सिंह की मौत हो गई। वह स्व. रामाश्रय सिंह के पुत्र थे। नदी के जलस्तर में वृद्धि के बाद खेतों में फैले पानी में डूबने से हादसा हुआ। मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात करीब 12 बजे गोताखोर की मदद से उनका शव पानी से बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लखीसराय भेज दिया। पिपरिया थानाध्यक्ष सौरभ सुमन ने बताया कि ललन सिंह मवेशियों के लिए चारा लाने खेत गए थे। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: गंगा नदी में डूबा किसान, तलाश जारी नदी किनारे सोती में स्थित खेत में नरकटिया काटने के दौरान वह गहरे पानी में चले गए और लापता हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने...