भागलपुर, जून 18 -- कजरा से वैदेही शरण की रिपोर्ट पूर्व जिला परिषद सदस्य आशुतोष कुमार के प्रयासों से क्षेत्रवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। पूर्व जिला परिषद सदस्य संतोष कुमार ने बताया कि उनके आग्रह पर पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक मिलिंद देउस्कर ने पटना-अहमदाबाद अमृत भारत एक्सप्रेस के मार्ग विस्तार को भागलपुर तक करने के प्रस्ताव पर सहमति प्रदान कर दी है। पूर्व रेलवे द्वारा इस संबंध में अपनी अनुशंसा वेस्टर्न रेलवे एवं रेलवे बोर्ड को भेज दी गई है। जानकारी के अनुसार, रेलवे बोर्ड की स्वीकृति मिलने के बाद इस महत्वपूर्ण ट्रेन का विस्तार भागलपुर तक किया जाएगा। साथ ही इसका ठहराव किऊल, अभयपुर एवं जमालपुर रेलवे स्टेशनों पर भी सुनिश्चित होगा। इससे लखीसराय, मुंगेर, जमालपुर, अभयपुर तथा आसपास के क्षेत्रों के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा औ...