भागलपुर, जनवरी 27 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के राजा बाजार के न्यू डीपीएस स्कूल परिसर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं के द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन संरक्षक ललन ललित ने किया। डायरेक्टर और वार्ड पार्षद अभिषेक आनंद की अगुवाई में नाटक, नृत्य देशभक्ति एवं सुगम संगीत के गीतों से लोग मुग्ध हो गए। खासकर सभी राज्यों के नृत्य और विविधता में एकता कार्यक्रम के साथ देशभक्ति के गीतों ने शमा बांध दिया। हां हम बिहारी हैं जी,जलवा तेरा जलवा, बाबूजी आदि के गीत ने प्रभाव जमाया। संस्कृति के गणेश वंदना के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में सपना, अंजलि, खुशी, अनुष्का, प्रिया, पीहू, गोविंद, देव, आयुष्मान, अनिकेत, सुप्रिया, उजाला, आर्यम, आदर्श, सृष्टि कोमल, हरि ओम, ऋषभ, श्रुति , दीप्ति, सिद्धि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.